बेगूसराय: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग तेज, पन्हास गार्डन में हस्ताक्षर अभियान
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न दिलाने की मांग तेज हो गई है. इसी कड़ी में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे पन्हास गार्डन में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू विधायक संजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर जदयू, भाजपा, कांग्रेस, राजद आदि दलों के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए.