केरसई: लुकीबहार के पास खेत मे मिला क्षत विक्षत हालत में महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस
Kersai, Simdega | Jun 20, 2026 सिमडेगा के लुकीबहार गांव में शनिवार को दोपहर 3:00 बजे क्षत विक्षत हालत में एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया महिला की पहचान एलिशबा बड़ाईक के रूप में हुई है। परिजनों की माने तो वह बुधवार से लापता थी और काफी खोजबीन के बाद नहीं मिली और अचानक शव मिलने की सूचना मिली। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।