नदबई: नदबई के मांझी में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, कई टीमें ले रही हैं भाग
नदबई क्षेत्र के गांव मांझी में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार रात को हुआ। जिसमें युवाओं का जोश और जुनून देखते ही बन रहा था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनुदेव सिनसिनी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गुलवीर फौजदार, अभिषेक कुम्हा एवं सुमित अम्बेश शामिल हुए। क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र कि कई टीमें भाग ले रही हैं।