गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया एसएसपी के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों से अवैध खनन मामले में 3 बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त,चालक हुआ फरार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध खनन के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी सुशील कुमार ने रविवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि फतेहपुर थाना पुलिस ने 2 और अतरी थाना पुलिस 1 सहित कुल 3 अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है।इस मामले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही