🔳आबकारी अमले की बड़ी कार्रवाई, 1.32 लाख रुपए से अधिक की अवैध मदिरा जब्त
🔳स्लीमनाबाद एवं बहोरीबंद क्षेत्र में 1265 किलोग्राम महुआ लाहन और 41 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद, 16 प्रकरण दर्ज
🔳कटनी - जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी अमले ने वृत्त स्लीमनाबाद एवं वृत्त बहोरीबंद क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध मदिरा एवं महुआ लाहन जब्त किया।
आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री मंशा राम उइके के नेतृत्व में ग्राम सिहुड़ी, कंचनपुर, बरही, साडा एवं पटना में कार्रवाई की गई। दबिश के दौरान टीम ने लगभग 1265 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 41 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर विधिवत जब्त की। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 32 हजार 650 रुपए से अधिक बताई गई है।
कार्रवाई के दौरान महुआ लाहन के नमूने विधिवत लिए गए तथा शेष महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। अवैध मदिरा के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत कुल 16 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
इस कार्रवाई में वृत्त बहोरीबंद प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, सीमा देवी कोल तथा मुख्य आरक्षक राम सिंह, राजेश गौंटिया, वीणा ब्रह्मवंशी, चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी एवं नव नियुक्त आबकारी आरक्षक रवि भुमिया और सिमरन उर्मलिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Sep 9, 2026