कौंच: खुर्द में बिजली कटौती और रिश्वत मांगने के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश, SDM से की शिकायत, लाइनमैन पर कार्रवाई की मांग
Konch, Jalaun | Jun 2, 2026 कोंच तहसील के ग्राम खुर्द में 31 मई से बिजली आपूर्ति बंद होने पर ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपा है, ग्रामीणों का कहना है कि सभी बिजली बिल जमा होने के बावजूद पूरे गांव की लाइट काट दी गई, जबकि आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति जारी है। शिकायत में लाइनमैन पर बिजली जोड़ने के लिए 1000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है।