हुज़ूर: भोपाल के जाटखेड़ी इलाके में एक युवक ने नाइट्रोजन गैस से सुसाइड कर लिया
Huzur, Bhopal | May 30, 2024 भोपाल के जाटखेड़ी इलाके में एक युवक ने नाइट्रोजन गैस से सुसाइड कर लिया। उसके दोस्त की सूचना पर पहुंची पुलिस को शव फर्श पर पड़ा मिला। चेहरे पर एक पॉलीथीन बंधी थी। जिसमें से लगी नली नाइट्रोजन गैस के सिलेंडर से जुड़ी थी।युवक ने सुसाइड के लिए पहले पॉलीथीन अपने मुंह पर बांध ली। इसके बाद सिलेंडर की ट्यूब मुंह में दबा ली, और गैस चालू कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।