हुज़ूर: भोपाल के कोलार रोड स्थित प्रियंका नगर में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग।
Huzur, Bhopal | May 29, 2024 भोपाल के कोलार रोड स्थित प्रियंका नगर में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग। यहा रात 3 बजे आग लग गई थी। इसके बाद इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। तेज गर्मी में बिजली गुल होने से हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई। उनकी रात घरों के बाहर ही बीती। इधर, बिजली कंपनी का अमला भी रात से ही व्यवस्था सुधारने में लगा रहा। उसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।