कासगंज: नगर पालिका परिषद सोरों में तीन दिनों से चल रहा सभासदों का धरना और भूख हड़ताल फिलहाल 15 दिनों के लिए स्थगित
कासगंज: जनपद की नगर पालिका परिषद सोरों में पिछले तीन दिनों से चल रहा सभासदों का धरना और भूख हड़ताल फिलहाल 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे एवं उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हर्षिता देवड़ा ने जूस पिलाकर सभासदों का अनशन समाप्त कराया।