आज़मगढ़: नौबरार देवारा जदीद किता सेकेंड में फांसी लगा कर मृत युवक के शव का कराया गया पोस्टमार्टम, नौकरी न मिलने को लेकर था हताश
महराजगंज थाना के देवारा जादीद किता सेकंड में रविवार को भोर में 3:30 बजे घर से कुछ दूर आंवला के पेड़ से बीए थर्ड ईयर के छात्र कन्हैया वर्मा की फंदे से लटकी लाश मिली थी। दिन में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के चाचा चंद्रेश वर्मा ने बताया कि कन्हैया के मन में डर समा गया था कि आगे नौकरी नहीं मिलेगी। आजीविका कैसे चलेगी। सिर पर बहुत जिम्मेदारी है, छत लदनी है।