पलिया: गन्ना विकास समिति में अध्यक्ष और कर्मचारियों के बीच विवाद, हड़ताल से कामकाज ठप्प
पलिया स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति में अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी और कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के बाद कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। वरिष्ठ लिपिक रामाशीष मौर्य का आरोप है कि एक बाहरी सहयोगी कर्मचारी को हटाने की बात पर अध्यक्ष ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, दूसरी ओर, अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी ने आरोपों को अपने खिलाफ रचा गया षड्यंत्र बताया है।