बिहारीगंज: बिहारीगंज में दिनदहाड़े बाइक की डिक्की से 3 लाख रुपये की चोरी, बैंक से निकासी के बाद बदमाश फरार
मधेपुरा के बिहारीगंज में दिनदहाड़े बाइक की डिक्की से तीन लाख रुपये चोरी हो गए। कुस्थन निवासी बबलू कुमार ने पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकाले थे। शास्त्री चौक पर दुकान के सामने बाइक खड़ी कर बात कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कहा, आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।