सूरतगढ़: चूना रोड़ पर संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को पुलिस ने 3.95 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
सूरतगढ़ की सिटी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान चूना रोड से एक युवक को 3.95 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस कार्रवाई को गश्त के दौरान अंजाम दिया। थाना से रविवार सुबह मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस वाहन देखकर युवक भागने लगा, जिस पर संदेह होने पर उसे पकड़कर तलाशी ली गई। आरोपी केवल कृष्ण के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।