अनूपपुर: कलेक्टर ने दारसागर स्थित शिवकंटक धाम गौशाला का निरीक्षण किया, पशुपालन को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
कलेक्टर हर्षल पंचोली ने आज जनपद पंचायत अनूपपुर के भ्रमण के दौरान ग्राम दारसागर में शिवकंटक धाम गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला के संचालन, दूध उत्पादन, आय-व्यय एवं अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों से पशुपालन गतिविधियों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारों पर चर्चा की।