कुंडम: देवरी पुलिस ने आबकारी कार्रवाई में पंकज अहिरवार को अवैध शराब के साथ पकड़ा, 7 लीटर कच्ची शराब जब्त
कुंडम थानांतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पंकज अहिरवार नामक युवक को उसके घर के सामने से अवैध कच्ची शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के