गम्हरिया: दुर्गा पूजा के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर मधेपुरा पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में गम्हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का संदेश दिया गया। पुलिस ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की बात कही।