आज शनिवार को दोपहर 3 बजे के करीब दुमका जिला के जामा थाना के चिगलपहाड़ी के पास ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक चालक और सवार दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची जामा थाना की पुलिस ने दोनों घायल को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायल का नाम दिनेश राय व विष्णु मिर्धा है।