बहराइच: बहराइच जिला जज की अदालत ने चोरी मामले में 1 मार्च से जेल में निरुद्ध दो अभियुक्तों की जमानत अर्जी की मंजूर
बहराइच जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित जिला जज की अदालत ने मुकदमा अपराध संख्या 115/2024 से संबंधित अभियुक्त गण संजू दीक्षित व फहीम खान के जमानत आवेदन पत्र को सुनवाई के बाद मंजूर कर लिया है। दोनों अभियुक्तों को कोतवाली नानपारा पुलिस द्वारा ई रिक्शा की बैटरी चोरी मामले में 1 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया गया था।