चंदौसी: बढनगर से शुरू होकर संभल चंदौसी सेवा संकल्प यात्रा पहुंची, बनिया खेड़ा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मौर्य ने किया स्वागत
बढ़नगर से शुरू हुई बीजेपी की सेवा संकल्प यात्रा संभल के चंदौसी पहुंची जहां बनियाखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मौर्य समेत बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के साथ चल रही बाइक रैली और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी गई। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।