डिभिया से गोपालपुर तक जाने वाली सड़क पर बने एक महत्वपूर्ण पुलिया के दोनों तरफ मिट्टी का तेज़ी से कटाव हो जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कटाव के कारण सड़क संकरी हो गई है और वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद मजबूरी में लोग इसी रास्ते से आना-जाना कर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों