आयुष्मान योजना से नन्ही सिया को मिली नई जिंदगी
सुदूर वनांचल के ग्राम गुठानिया निवासी शिवकपूर की 4 माह की बेटी सिया को बार-बार सर्दी और सांस संबंधी समस्या हो रही थी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय हरदा लेकर पहुंचे, जहां जांच में निमोनिया के साथ जन्मजात हृदय रोग की संभावना पाई गई।
शिशु रोग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सिया को DEIC हरदा भेजा गया और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत AIIMS भोपाल में ऑनलाइन ओपीडी अपॉइंटमेंट बुक कराया गया। अगले ही दिन AIIMS भोपाल में इकोकार्डियोग्राफी से PDA (Patent Ductus Arteriosus) नामक जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि हुई।
आयुष्मान भारत निरामयम् मध्यप्रदेश योजना के तहत सिया की PDA क्लोजर सर्जरी सहित संपूर्ण उपचार पूर्णतः निःशुल्क किया गया। जिला चिकित्सालय में प्रारंभिक जांच से लेकर AIIMS भोपाल में उपचार तक की पूरी प्रक्रिया एक सप्ताह से भी कम समय में पूरी हुई। फॉलोअप के बाद सिया अब पूर्णतः स्वस्थ है।
समय पर पहचान, त्वरित रेफरल और आयुष्मान योजना से निःशुल्क उपचार ने एक आदिवासी परिवार को बड़ी राहत दी है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#खुशियों_की_दास्तां
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#AyushmanBharat #NiramayamMP #RBSK
#Harda #हरदा
3 views | Harda, Madhya Pradesh | Sep 27, 2026