भिंड नगर: नेशनल हाईवे 719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर,युवाओं ने एनएचएआई का परेड चौराह पर पुतला दहन कर किया प्रदर्शन
भिंड। भिंड शहर के परेड चौराहा पर बुधवार को युवाओं ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 को शीघ्र फोरलेन बनाने की मांग उठाई।युवाओं का कहना है कि भिंड-ग्वालियर हाईवे के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है।