सिराथू: कस्बा सिराथू में एक कॉस्मेटिक की दुकान में चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद, पुलिस जांच में जुटी
सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू कस्बा में ओमकार नाथ साहू की कास्मेटिक दुकान में चोरी हुई है।चोरी की पूरी वरदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।बताया जाता है कि शनिवार को एक बाइक से तीन लोग दुकान पर आए थे जो कुछ सामान खरीदने के बहाने आए थे।जैसे ही दुकानदार का ध्यान हटा काउंटर से ₹15000 चोरी कर लिया गया। सीसीटीवी फुटेज पर पुलिस जांच में जुड़ गई है।