भिवानी: शहर स्थित एक कन्या पाठशाला में बिना नोटिस दिए प्रधानाचार्य को हटाने मामले में प्राचार्या सहित स्टाफ धरने पर बैठा
शहर स्थित एक कन्या पाठशाला की प्राचार्या को बिना नोटिस दिए कथित रूप से हटाने का जबरदस्त विरोध हुआ। प्राचार्या व स्टाफ स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गया। हालांकि बाद में ट्रस्ट के अध्यक्ष के कहने पर अधिकांश स्टाफ वापस स्कूल में चला गया,लेकिन फिलहाल स्कूल का स्टाफ दो ग्रुपों में बंट गया। जिसकी वजह से स्कूल की पढाई प्रभावित होना लाजिमी है।