जगाधरी: दुसानी गांव में संत गुरु रविदास के 647 वे जन्मदिन उत्सव के उपलक्ष में निकाली गई शोभायात्रा
हर साल की तरह इस साल भी संत गुरु रविदास जी के 647 में जन्म उत्सव को गांव वालों के द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाना है। इससे पहले आज गांव में आयोजकों के द्वारा एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जहां से यात्रा गुजरी लोगों ने उसका स्वागत करते हुए यात्रा में शामिल लोगों को खाने पीने का सामान भी वितरित किया।