फिरोज़ाबाद: उर्दू नगर में बारात में चला पटाखा छत पर देख रहे युवक के चेहरे से टकराकर फटा, युवक बुरी तरह झुलसा
थाना रामगढ क्षेत्र उर्दू नगर में 18 वर्षीय सुआलीन पुत्र इमरान छत से बारात को देख रहा था। इमरान ने बताया भतीजी की बारात आयी थी। बताया गया रविवार-सोमवार देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर बारात में पटाखा चलाया गया जो आसमान की तरफ उड़ा मगर छत पर देख रहे सुआलीन के चेहरे से टकराकर धमाके के साथ फट गया। जिससे उसका चेहरा काफी हद तक झुलस गया।