विदिशा नगर: ग्राम मढ़ैय्या में खेत पर 30 वर्षीय युवक को सांप ने डंसा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
सोमवार की सुबह 7 बजे करारिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मढैय्या में खेत पर काम करने के दौरान 30 वर्षीय देवेंद्र आदिवासी को सर्प ने डस लिया, इस बात की जानकारी उन्होंने खेत मलिक को दी अन्य ग्रामीण की मदद से उन्हें तुरंत ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा था। डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।