घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में रानीपुर चौराहे पर दो बाइकों की हुई टक्कर, दो लोग घायल
घोड़ाडोंगरी में रानीपुर जोड़ पर सोमवार दोपहर 2 बजे 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए। घायलों को टोल नाके की एम्बुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रानीपुर जोड़ पर 2 बाइक की भिड़त में छिंदवाड़ा जिला निवासी बुजुर्ग महिला सुदामा कहार और कोटमी गांव निवासी रितेश इवने घायल हो गए।