खुरई: जिले के स्कूलों में मनाया गया प्रवेशोत्सव, एसडीएम ने शिक्षक बनकर छात्रों को पढ़ाई गणित, भौतिकी और अंग्रेजी
Khurai, Sagar | Apr 1, 2025 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हो गया। सभी स्कूलों में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। उत्कृष्ट विद्यालय में भी बच्चों को उपहार में पेन कापी दी गई। समारोह में दोपहर लगभग 12 बजे निशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया। इसके बाद एसडीएम मनोज चौरसिया ने दोपहर दो बजे के बाद एक घंटे तक बच्चों को गणित, फिजिक्स व अंग्रेजी पढ़ाई।