खुरई: निषादराज जयंती पर खुरई में केवट प्रसंग की झांकी के साथ निकली शोभायात्रा
Khurai, Sagar | Apr 2, 2025 बुधवार शाम लगभग 5 बजे खुरई में निषादराज जयंती धूमधाम से मनाई गई। रैकवार समाज के लोगों ने एक विशाल शोभायात्रा तालाब घाट से निकाली जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। जो ढोल नगाड़ों के साथ गाते नाचते चल रहे थे। शोभायात्रा में केवट प्रसंग की झांकी बनाई गई जिसमें निषादराज नाव से प्रभु श्री राम को गंगा मैया के पार ले जा रहे हैं।