खुरई: किशनगढ़ और खजुरिया के खेतों में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी झुलसा, बड़ा हादसा टला
Khurai, Sagar | Apr 1, 2025 मंगलवार को दोपहर लगभग 3 बजे के बाद खुरई के किशनगढ़ और खजुरिया गांव के खेतों में भयंकर आग लग गई। किशनगढ़ में अमर सिंह के खेत में रखी कटी फसल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी जिसे लाखों की फसल जल गई। खजुरिया गांव में कई एकड़ के खेतों की नरवाई में भयंकर आग लग गई। जिसे बुझाते समय एक दमकल कर्मी भी चपेट में आ गया जिसकी शर्ट जल गई और चेहरे सहित हाथ भी झुलस गए।