चित्तौड़गढ़: DST ने पुलिस के साथ धनेत मार्ग पर नाकाबंदी कर 71 किलो डोडा चूरा,1.82 लाख रुपए की नगदी के साथ दो जनों को पकड़ा
जिला विशेष टीम ने सदस्य चित्तौड़गढ़ पुलिस के साथ एक कार्रवाई को अंजाम देते हुए रविवार को दो कार पकड़ी. इनमें एक एस्कॉर्टिंग कर रही थी. तलाशी में कर में 71 किलोग्राम डोडा चूरा और एक लाख 82 हजार रुपए से अधिक की नगदी निकली. मामले में काला खेड़ा निवासी गोविंद जाट और बोदियाना निवासी सोहन जाट को गिरफ्तार किया गया.