मड़ियाहू: बसुही नदी में मिला मुंबई से लौटे युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील के रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर दुबान गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बसुही नदी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान सुरेरी थाना क्षेत्र के पट्टीभरतराय (बनपुरवा) निवासी श्यामजीत गौतम (38) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, श्यामज