बिल्हौर: चौबेपुर में बिजली खंभे में करंट उतरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
चौबेपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पचोर के मजरा भउवापुर गांव में गुरुवार को बिजली के खंबे में करंट उतरने से एक भैंस की मौत हो गई।ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर 12:00 बताया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग को खंबे में करंट आने की सूचना दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई ग्रामीणों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी।