बिल्हौर: मकनपुर मेले में साहिवाल गाय बनी आकर्षण का केंद्र, रोजाना देती है 32 लीटर दूध, 51 लाख का घोड़ा बिना बिके वापस लौटा
मकनपुर कस्बे में ऐतिहासिक बसंत मेला चल रहा है जिसमें लगने वाला पशु मेला लोगों के लिए चर्चा का केंद्र रहता है व्यापारी पशुओं को बेचने के लिए इस मेले में आते हैं मेले में लाया गया 51 लाख की कीमत का सम्राट घोडा उचित कीमत ना मिलने से वापस लौट गया इस समय 75000 की साहिवाल गाय भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है जो कि रोजाना 30 से32 लीटर दूध देती है।