औरैया: नगर पालिका में आयोजित बजट बोर्ड बैठक का 16 सभासदों ने किया विरोध, बैठक में नहीं हुए शामिल और लगाए गंभीर आरोप
नगर पालिका परिषद में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें कुछ सभासदों ने विरोध जताते हुए बोर्ड बैठक में हिस्सा नहीं लिया। भीकमपुर के सभासद ओमित कुमार सहित अन्य सभासदों का आरोप था कि तीन दिन पहले उन्हें एजेंडा मिलना चाहिए था मगर पालिका की हठधर्मिता के चलते उन्हें बैठक के कुछ घंटों पहले ही आमंत्रण दिया गया जिससे कि उन्हें अपने प्रस्तावों को बनाने का समय नही