ओबरा: डाला मंडल अध्यक्ष ने वन मंत्री को ज्ञापन सौंपा, क्षेत्र की दो प्रमुख समस्याओं से कराया अवगत
Obra, Sonbhadra | Apr 23, 2026 गुरुवार को जनपद दौरे पर आए वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना को भाजपा डाला मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र की दो प्रमुख समस्याओं पर उनका ध्यान आकर्षित किया गया।