लक्ष्मणगढ़: राजगढ़ में जलदाय विभाग की लापरवाही और चोरी की वारदात से कस्बेवासियों में रोष
जलदाय विभाग की लापरवाही और चोरी की वारदात राजगढ़ में जलदाय विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। महज 8 दिन के भीतर दोबारा केबल चोरी की घटना सामने आई है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। अज्ञात चोरों ने विभाग की केबल चोरी कर ली, जिससे पानी सप्लाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही है।