अतर्रा: तेंदुरा में ट्रैक्टर से गिरकर घायल युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Atarra, Banda | May 20, 2026 मिट्टी लेने जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राली पलटते देख चालक ट्रैक्टर से कूद गया, जिससे वह खंती में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण और परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।