श्योपुर: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित, ढोटी, प्रेमसर, आसीदा में कार्यक्रम
श्योपुर। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रधान जिला न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में विधिक सहायता अधिकारी योगेश बंसल के निर्देशन में गुरूवार को दोपहर 3 बजे ग्राम ढोटी, प्रेमसर और आसीदा सहित निषादराज भवन में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर नालसा एवं सालसा के प्रति जागरूकता हेतु शिविर का आयोजन किया गया।