श्योपुर: फूड इंस्पेक्टर ने शहर में मिष्ठान दुकानों से लिए सैंपल, कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशांे के क्रम में गुरूवार को शाम 5 बजे खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुल दरवाजे के पास राधेकृष्णा मिष्ठान भण्डार से गुलाब जामुन, बुंदी लड्डू, मावा बर्फी तथा कढाई में उपयोग हो रहे कुकिंग ऑयल के नमूने लिये गये।