करपी: किंजर पुलिस ने पाँच स्मैक विक्रेताओं को पकड़ा
Karpi, Arwal | May 30, 2026 किंजर पुलिस ने पांच स्मैकरों को शुक्रवार की रात किंजर पइन के निकट बने अर्ध निर्मित मकान से पकड़ा। इन सबों के पास से स्मैक बरामद नहीं किया गया। जिसके फल स्वरुप शनिवार को दोपहर 3:00 बजे बांड पर छोड़ दिया गया।