नवाबगंज: बिरौली मोड़ के पास मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में कार खाई में गिरी, बड़ा हादसा टला
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में गोंडा-बहराइच हाईवे पर रविवार करीब 1 बजे एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया, जब एक कार मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।घटना बिरौली मोड़ के पास की है, जहां रामनगर से बाराबंकी जा रही कार सड़क किनारे करीब चार फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।