बंदगांव प्रखंड की कराईकेला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस संबंध में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि शिविर में पंचायत के विभिन्न गांव के ग्रामीण पहुंचे थे। जहां ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयां दी गई।