चूरू: चूरू में परिजनों के साथ खेत में तारबंदी करवाने गए युवक के पैर में जहरीले सांप ने डस लिया, डीबी अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Jun 29, 2025 चूरू में परिजनों के साथ खेत में तारबंदी करवाने गए युवक के पैर में जहरीले सांप ने डस लिया। जिससे युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने तुरन्त पहले युवक को धार्मिक स्थल पहुंचाया, जहां उसका झाड़ फूंक किया गया। फिर इसके बाद युवक को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। जहां युवक का इलाज किया गया।