चूरू: गांव मेहरी राजवियान के खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Jun 29, 2025 चूरू के गांव मेहरी राजवियान के खेत मे परिजनों के साथ तारबंदी करने गये युवक के पैर में जहरीले सांप ने काट लिया। परिवार के लोग पहले युवक को धार्मिक स्थल लेकर गए जहां से युवक को राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया। मेहरी राजवियान निवासी ओमप्रकाश ने रविवार सुबह 11 बजे करीब बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा खेत में तारबंदी करवाने गया था।