चूरू: चूरू में बारिश के बाद झारिया मोरी सहित निचले इलाके हुए जलमग्न, घरों में घुसा बरसाती पानी
Churu, Churu | Jun 29, 2025 प्रदेश में सक्रिय हुए मानसून की बदौलत चूरू में रविवार को जोरदार बारिश हुई। बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाके जलमग्न हो गये। हालात यह है कि बरसाती पानी ने कई इलाकों में कर्फ्यु जैसे हालात पैदा कर दिये हैं। लोगों के घरों व दुकानों में पानी भर गया और शहर की सड़कें दरिया बन गई।