चूरू: पुराने कलेक्ट्रेट के पास अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, रामसरा का युवक हुआ घायल
Churu, Churu | Jun 29, 2025 चूरू की पुरानी कलेक्ट्रेट के पास रविवार को अनियंत्रित होकर एक ऑटो पलट गया, हादसे में गांव रामसरा का युवक गंभीर घायल हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब गांव रामसरा का ऑटो ड्राइवर कबाड़ बेचकर अपने घर लौट रहा था। घायल को दूसरे ऑटो ड्राइवर ने राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचाया, जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया।