प्रतापगढ़: आमली घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा खाली ट्रोला, चालक की मौके पर हुई मौत
प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-56 पर सोमवार को एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। आमली घाटी में घाट उतरकर पीपलखूंट की ओर आ रहा एक खाली ट्रोला अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रोला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पीपलखूंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घट