मुरैना नगर: सवितापुरा से फायरिंग करने वाला गुन्ना खां हथियार समेत गिरफ्तार, इस्लामपुरा में जुलूस निकलने से हड़कंप
मुरैना शहर के इस्लामपुरा में बीते रोज फायरिंग करने वाले निरोज उर्फ गुन्ना खां को कोतवाली पुलिस ने आज सवितापुरा के मरघट के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का कट्टा और जिंदा राउंड बरामद हुआ। पुलिस आरोपी को आज दोपहर इस्लामपुरा ले गई और वारदात स्थल के आसपास जुलूस निकाला। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए,आरोपी कों जेल भेज दिया गया।